जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में बर्फवारी
भोपाल [ महामीडिया]
जम्मू-कश्मीर के जोजिला दर्रे (सोनमर्ग और गुरेज सेक्टर) और उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों (चमोली और पिथौरागढ़) में ताजा बर्फबारी हुयी है। इस बेमौसम हुई बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से राहत मिली है जबकि पहाड़ों में ठंडक बढ़ गई है। जोजिला दर्रे के अलावा गुरेज सेक्टर में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। इसके विपरीत घाटी के निचले इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का दौर जारी है।