सेबी में सप्ताह में एक दिन का वर्क फ्रॉम होम लागू

सेबी में सप्ताह में एक दिन का वर्क फ्रॉम होम लागू

भोपाल [ महामीडिया] 

सेबी ने अपने कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन घर से काम करने की अनुमति दी है। सेबी ने कहा है कि वह सम्मेलनों को टाल दें और गैर-जरूरी यात्रा से बचें। यह कदम मौजूदा भू-राजनीतिक हालात और ऊर्जा बचत के उद्देश्य से उठाए गए हैं। सेबी ने ग्रेड ए से सी तक के अधिकारियों को 25 मई से शुरू होने वाले आठ सप्ताह  के लिए रोटेशन के आधार पर सप्ताह  में एक बार घर से काम करने की अनुमति दी है। कर्मचारियों  को घर से काम करते समय डेटा सुरक्षा और गोपनीयता के प्रति सतर्क रहने की भी सलाह भी दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें