आज पुरे म.प्र.में लू की चेतावनी
भोपाल [ महामीडिया] नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी लेकिन इससे पहले ही पूरा म.प्र. जमकर तप रहा है। मौसम विभाग ने आज शनिवार को कुल 42 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में रेड अलर्ट है जबकि ग्वालियर समेत 21 जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट है। 18 जिलों में लू का यलो अलर्ट है। आज अधिकांश शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है जिससे दोपहर के समय जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश के 10 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार रहा था।