पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर वृद्धि

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर वृद्धि

भोपाल [ महा मीडिया] देश भर में पेट्रोल और डीजल  की कीमतों में ताजा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे से नई दरों को प्रभावी कर दिया है।इस नए संशोधन के तहत पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में इजाफा किया गया है। जहां पेट्रोल की कीमत में 0.87 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है वहीं डीजल की कीमत में भी 0.91 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। ईंधन की कीमतों में 9 दिन में यह तीसरी बढ़ोतरी है। 4 दिन पहले 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि 15 मई को भी कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की की गई थी । यह वृद्धि महज 10 दिनों के भीतर तीसरी बार की गई है जिसके चलते कुल बढ़ोतरी लगभग 5 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें