चालीस प्रतिशत फर्जी वकीलों की बात उभरकर सामने आयी

चालीस प्रतिशत फर्जी वकीलों की बात उभरकर सामने आयी

भोपाल [ महामीडिया] बार काउंसिल के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि लगभग 35-40 प्रतिशत वकीलों के पास फ़र्ज़ी डिग्रियां हैं। वह मनगढ़ंत डिग्री सर्टिफ़िकेट के आधार पर अदालतों में प्रैक्टिस कर रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि जब बार काउंसिल ने डिग्रियों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की तो लगभग 40% वकीलों ने सत्यापन फ़ॉर्म नहीं भरे। उन्होंने कहा कि 40% वकीलों के फ़र्ज़ी होने का संदेह है। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने इस तथ्य को चीफ जस्टिस के संज्ञान में लाया है।

सम्बंधित ख़बरें