कपास पर आयात शुल्क हटायेगा भारत
भोपाल [ महामीडिया] कपास की सभी किस्मों 11 प्रतिशत के आयात शुल्क को हटाने के लिए तैयारियां पूरी होती नजर आ रही हैं। सरकार के सभी संबंधित मंत्रालय धीरे-धीरे चार महीने की अवधि एक जुलाई, 2026 से 31 अक्टूबर, 2026 तक शुल्क को अस्थायी रूप से हटाने की ओर प्रयासरत हैं। अभी भारत कपास पर लगभग 11 प्रतिशत का शुल्क लगाता है। यह शुल्क 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ है जब छूट अवधि समाप्त हो गई थी। हालांकि अभी भी लंबे रेशे वाले कपास पर आयात शुल्क शून्य है। भारत में कपास की खेती में पिछले पांच साल में 20 लाख हेक्टेयर की कमी आई है जिससे उत्पादन पर बुरा असर पड़ा है और जिसने भारत को निर्यातक से आयातक बना दिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत का कपास उत्पादन 2013-14 में हासिल की गई ऊंचाइयों से लगातार नीचे गिर रहा है ।