कुएं में डूबने से रायसेन में तीन आदिवासी छात्राओं की मौत
भोपाल [महामीडिया]
रायसेन में पेयजल संकट ने तीन आदिवासी छात्राओं की जान ले ली है। घटना गैरतगंज तहसील के सगौर गांव की है। रायसेन जिले की ग़ैरतगंज तहसील अंतर्गत पुलिस चौकी गढ़ी के ग्राम सगौर में आज शनिवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है।आज शनिवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम सगौर निवासी कुमारी राधा पिता हल्केराम आदिवासी उम्र लगभग 12 वर्ष, कुमारी अमृता पिता रामगोपाल आदिवासी उम्र लगभग 12 वर्ष तथा कुमारी तनु पिता हल्केराम आदिवासी उम्र लगभग 13 वर्ष गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित कुएं पर पानी भरने गई थीं तभी यह हादसा हुआ है।