म.प्र.में तीन राज्यसभा सीटों के चुनाव की तैयारियां शुरू
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन सीटों पर जून महीने में मतदान कराया जाएगा। अधिसूचना 2 जून को जारी होगी जबकि उम्मीदवार 9 जून तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। म.प्र. में भाजपा के जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी तथा कांग्रेस के दिग्विजय सिंह का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इन तीनों सीटों का कार्यकाल 21 जून 2026 को खत्म हो रहा है। । विधानसभा में विधायकों की संख्या के मान से दो सीट भाजपा और एक सीट कांग्रेस के पास जाना तय है। कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान को लेकर सत्ता पर आसीन भाजपा कांग्रेस की तीसरी सीट पर भी उम्मीदवार उतार सकती है।