आज गंगा दशहरा
भोपाल [ महामीडिया]
गंगा दशहरा मां गंगा को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह हर साल ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इसी दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। दशमी तिथि की शुरुआत 25 मई 2026 को सुबह 4:30 बजे से होगी और यह 26 मई 2026 को सुबह 5:10 बजे तक रहेगी। लेकिन उदय तिथि के अनुसार गंगा दशहरा 25 मई 2026 को ही मनाया जाएगा।
गंगा दशहरा 2026
- हस्त नक्षत्र प्रारंभ: 26 मई 2026, सुबह 4:08 बजे
- हस्त नक्षत्र समाप्त: 27 मई 2026, सुबह 5:56 बजे
- व्यतीपात योग प्रारंभ: 27 मई 2026, सुबह 3:11 बजे
- व्यतीपात योग समाप्त: 28 मई 2026, सुबह 3:25 बजे