राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण अवॉर्ड समारोह आज

राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण अवॉर्ड समारोह आज

भोपाल [ महामीडिया] 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में 2026 के पहले पद्म अवॉर्ड्स देंगी।  पहले फेज में 66 हस्तियां सम्मानित होंगी। बाकी विजेताओं को दूसरे चरण में सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को हो रही सेरेमनी में राष्ट्रपति 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करेंगी। एक्टर आर माधवन, क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी प्लेयर सविता पूनिया को पद्मश्री दिया जाएगा। 2026 के पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 19 महिलाएं हैं। 16 हस्तियां ऐसी हैं जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें