ओडिशा डाकघर में 50 करोड़ का घोटाला

ओडिशा डाकघर में 50 करोड़ का घोटाला

भोपाल [ महामीडिया] जयमपुर पोस्टल डिवीजन के अंतर्गत करीब 50 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। आरोप है कि विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खातों में आने वाली राशि को सीधे दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। इस पूरे फर्जीवाड़े में सब पोस्टमास्टरों की संलिप्तता बताई जा रही है।डाक विभाग के डिजिटल मनी ट्रांसफर सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कर मोबाइल नंबर बदले गए और मूल केवाईसी रिकॉर्ड हटाकर करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई।जयमपुर पोस्टल डिवीजन के तहत 700 ग्रामीण डाकघर और 41 सब पोस्ट ऑफिस हैं जहां 25 हजार से अधिक खाते संचालित हो रहे हैं। आरोप है कि इनमें से करीब 5 हजार खातों से रकम गबन की गई और अधिकांश अनियमितताएं सब पोस्ट ऑफिस स्तर पर हुईं। 

सम्बंधित ख़बरें