हिमाचल में सात फीट तक बर्फ जमी
भोपाल [ महामीडिया] हिमाचल प्रदेश में मनाली, बारालाचा और शिंकुला दर्रा जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में भारी स्नोफॉल के कारण 5 से 7 फीट (7 फुट) तक बर्फ की दीवारें जम गई हैं। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए इन दिनों लगभग 25,000 पर्यटक यहां पहुंचकर बर्फ का आनंद ले रहे हैं। रोहतांग के अलावा बारालाचा और शिंकुला दर्रा पर भी भारी मात्रा में बर्फबारी हुई है लेकिन अधिक भीड़ के कारण जाम की समस्या भी देखने को मिल रही है। जब देश के कई राज्यों में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं तब हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटक बर्फबारी और ठंडी हवाओं का आनंद ले रहे हैं। रोहतांग के अलावा बारालाचा दर्रा और शिंकुला दर्रा भी पर्यटकों के पसंदीदा ठिकाने बने हुए हैं। रोहतांग दर्रा खुलने के बाद पिछले कुछ दिनों में यहां पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बड़ी संख्या में लोग मनाली पहुंचकर रोहतांग का रुख कर रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक सड़कें वाहनों से भरी दिखाई दे रही हैं और बर्फीले क्षेत्रों में पर्यटकों की चहल-पहल लगातार बढ़ रही है।