म.प्र.में नई वन भूमि लीज नीति तैयार होगी

म.प्र.में नई वन भूमि लीज नीति तैयार होगी

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र.सरकार प्रदेश के बिगड़े हुए वनों को पुनर्जीवित करने के लिए एक बार फिर नई वन भूमि लीज नीति तैयार करने जा रही है। मुख्य सचिव  के निर्देशों के बाद वन विभाग ने इस पर काम तेज कर दिया है। इस बार राज्य सरकार ने फूंक-फूंक कर कदम रखने का फैसला किया है।नई नीति में अनुसूचित क्षेत्रों और वनाधिकार कानून के तहत आवंटित पट्टों की जमीनों को नई वन भूमि लीज नीति से पूरी तरह से बाहर रखा जाएगा। नई वन भूमि लीज नीति में केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से 2 जनवरी 2026 को जारी नई गाइडलाइन को मूल आधार बनाया जाएगा, ताकि वनीकरण के लिए प्राइवेट और सीएसआर फंडिंग को बढ़ावा दिया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें