इबोला वायरस स्वास्थ्य आपातकाल घोषित
भोपाल [ महामीडिया]
इबोला वायरस को स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है। इसके बाद भारत सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। खास तौर पर कांगो, युगांडा और सूडान की यात्रा करने वालों को सावधान रहने को कहा गया है। इन देशों से लौटने वाले लोग अगर बुखार, कमजोरी, उल्टी, दस्त, गले में दर्द या शरीर में दर्द जैसे लक्षण महसूस करें तो तुरंत डॉक्टर को बताएं। एयरपोर्ट पर भी जांच बढ़ा दी गई है। कांगो में पिछले 20 दिनों में करीब 200 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी को देखते हुए इबोला वायरस को स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और युगांडा में इबोला वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। इस प्रकोप के कारण वैश्विक स्तर पर अलर्ट जारी किया गया है।