शेयर बाजार हजार अंकों की भारी बढ़त पर बंद
भोपाल [ महामीडिया] सेंसेक्स आज 25 मई को 1074 अंक की तेजी के साथ 76,500 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 312 अंकों की तेजी रही। आज के कारोबार में ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। आज के कारोबारी दिन अमेरिकी और ईरान के बीच शांति वार्ता शुरू होने की सकारात्मक खबरों के चलते घरेलू शेयर बाजारों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। 22 मई को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,62,25,220.263 करोड़ था। आज 25 मई 2026 को मार्केट में यह ₹4,68,83,743.35 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹658,523.087 करोड़ बढ़ गई है।