महर्षि वैदिक हेल्थ सेंटर में आकर्षक एवं सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध  

महर्षि वैदिक हेल्थ सेंटर में आकर्षक एवं सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध  

भोपाल [ महामीडिया] राजधानी भोपाल के महर्षि वैदिक हेल्थ सेंटर में आकर्षक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं जिसके कारण यह आजकल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय होता जा रहा है। इस महर्षि वैदिक हेल्थ सेंटर द्वारा चित्रगुप्त सोसायटी, अरेरा कॉलोनी भोपाल में महर्षि आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इस केंद्र में जहां एक ओर प्रसिद्ध नाड़ी विशेषज्ञ वैद्य डॉ. मधुसूदन देशपांडे सोमवार से लेकर शनिवार तक 9:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर वैद्य डॉ.विवेक बाथम दोपहर 12:00 बजे से लेकर सांय सात बजे तक सोमवार से लेकर शनिवार तक अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।                                  

महर्षि आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा केंद्र में कमर दर्द से लेकर, साइटिका, सभी प्रकार के गाठिया, मूत्र विकार, पाचन संबंधी रोगों का उपचार, अनिद्रा एवं मानसिक विकार से लेकर उच्च रक्तचाप तक के रोगों का सफलता पूर्वक इलाज किया जा रहा है ।                          

इसके अतिरिक्त इस केंद्र में योगासन, प्राणायाम एवं भावातीत ध्यान की चिकित्सा एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था भी उपलब्ध है। सिर्फ इतना ही नहीं इस केंद्र में ज्योतिष शास्त्र द्वारा रोगों की समीक्षा एवं यज्ञ अनुष्ठानों के माध्यम से कष्ट निवारण की सेवाएं भी प्रदाय की जा रही हैं। यही कारण है कि लोगों के बीच में इस स्वास्थ्य केंद्र के प्रति लोगों का आकर्षण लगातार प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है एवं लोग निरंतर उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।            

उपरोक्त रोगों के उपचार के लिए कोई भी व्यक्ति दूरभाष क्रमांक 0755-4023000 एवं मोबाइल नंबरों 798737 9206 एवं 9179 042570 पर संपर्क स्थापित करके अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। इस स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध समस्त सुविधाएं प्रतिस्पर्धात्मक रूप से बाजार में उपलब्ध समस्त उपचारों से किफायती एवं लाभप्रद हैं।

सम्बंधित ख़बरें