महाराष्ट्र के महाबलेश्वर सड़क हादसे में आठ युवकों की मौत

महाराष्ट्र के महाबलेश्वर सड़क हादसे में आठ युवकों की मौत

भोपाल [ महामीडिया] महाराष्ट्र के महाबलेश्वर के पास रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया है।  कोंकण से सतारा लौट रहे पर्यटकों की स्कॉर्पियो गाड़ी आंबेनली घाट में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी है। इस दर्दनाक हादसे में सतारा जिले के 8 युवकों की मौत हो गई है।  जिस खाई में वाहन गिरा उसकी गहराई करीब 1500 फीट है। हादसे की सूचना मिलते ही पोलादपुर पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों की टीमें मौके पर पहुंच गईं है। खाई बेहद गहरी होने के कारण शवों की तलाश दूरबीन की मदद से शुरू की गई है । बचाव दल लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है।

सम्बंधित ख़बरें