भोजशाला में पहली बार मुख्यमंत्री यादव ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की

भोजशाला में पहली बार मुख्यमंत्री यादव ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की

भोपाल [ महामीडिया]

बहुचर्चित भोजशाला आज सोमवार को एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी जब मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर करीब 1:30 बजे भोजशाला पहुंचे और मां सरस्वती के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए भोजशाला पहुंचने वाले वह प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। भोजशाला परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाया गया और पारंपरिक तरीके से उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद मोहन यादव ने मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना की और श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री हवन कुंड तक पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुति दी। “जय मां सरस्वती” के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने इसे लंबे समय बाद आया ऐतिहासिक अवसर बताया।

सम्बंधित ख़बरें