गंगोत्री धाम में भव्य गंगा आरती आज शाम
भोपाल [ महामीडिया] उत्तरकाशी स्थित गंगोत्री धाम में भी आज ऐतिहासिक भीड़ देखने को मिल रही है। यहां 1 लाख से अधिक भक्त मां गंगा के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। 10 मई को कपाट खुलने के बाद से यहां रोजाना 5 हजार लोग आ रहे थे। लेकिन गंगा दशहरा पर यह संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। शाम को होने वाली भव्य गंगा आरती के लिए लोग घंटों से इंतजार कर रहे हैं। धाम में चारों तरफ केवल भक्तों का सैलाब ही नजर आ रहा है। कुमाऊं मंडल में गंगा दशहरा को एक विशिष्ट लोक परंपरा के रूप में मनाया जाता है। यहां लोग अपने घरों के मुख्य द्वार पर 'द्वार पत्र' लगाते हैं। इसे 'दसौर पत्र' भी कहा जाता है जिसमें धार्मिक मंत्र और चित्र अंकित होते हैं। माना जाता है कि यह पत्र घर को नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और नई पीढ़ी भी इसे उत्साह से निभाती है। ग्रामीण इलाकों में इस दिन विशेष पकवान भी बनाए जाते हैं। गंगोत्री धाम में आज शाम की भव्य गंगा आरती का आयोजन शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे के बीच किया जाएगा