QUAD देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक
भोपाल [ महामीडिया]
नई दिल्ली में क्वाड [ QUAD] देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक जारी है। बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों का मुद्दा उठाया है । इस बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री शामिल हैं। अमेरिका की ओर से मार्को रूबियो, जापान से तोशिमित्सु मोतेगी और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पेनी वोंग उपस्थित हैं। बैठक में समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की चर्चा हो रही है।