मानसून केरल के तट के पास अटका
भोपाल [ महामीडिया]
मानसून पिछले तीन दिन से केरल के तट से 30-35 किमी दूर अटका हुआ है। केरल के तटीय इलाके तमिलनाडु और कर्नाटक में बारिश हो रही है। अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद, तटीय हवाओं की दिशा और गति में बदलाव के कारण मानसून की रफ्तार कुछ समय के लिए धीमी पड़ गई है। नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून तय समय से पहले 27 मई के आसपास केरल के तटों से टकराने की संभावना थी।