अमेरिका का ईरान पर हमला
भोपाल [ महामीडिया]
अमेरिकी सेना ने आज मंगलवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास बारूदी सुरंग बिछा रही बोट्स को निशाना बनाया। इसके अलावा बंदर अब्बास पोर्ट के पास सरफेस टू एयर मिसाइल साइट पर भी हमला किया है। यह कार्रवाई सेल्फ-डिफेंस यानी आत्मरक्षा में की गई है। जिसका उद्देश्य अमेरिकी सैनिकों और युद्धपोतों को खतरे से बचाने था ।अमेरिकी सेना का आरोप है कि बारूदी सुरंगें बिछाने से अंतरराष्ट्रीय जहाजों और अमेरिकी युद्धपोतों को खतरा हो सकता था। इस हमले से दोनों देशों की बातचीत में थोड़ी रुकावट जरूर पैदा कर सकती है लेकिन फिलहाल शांति वार्ता रुकती नहीं दिख रही।