देश की पहली सोलर सिटी सांची अंधेरे में डूबी

देश की पहली सोलर सिटी सांची अंधेरे में डूबी

भोपाल [ महामीडिया] देश की पहली सोलर सिटी सांची का जमीनी सच यह है कि मेंटेनेंस के अभाव में यह परियोजना दम तोड़ रही है। बड़े दावों के बीच शहर की करीब 70% सोलर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं और 20% तक चोरी हो चुकी हैं। बिजली गुल होने पर पूरी सोलर सिटी अक्सर अंधेरे में डूब जाती है। सांची में कुल 285 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं जिनमें से लगभग 70% लाइटें अब बंद पड़ी हैं। सांची के नगौरी में 3 मेगावाट का ग्राउंड-बेस्ड सोलर सिस्टम स्थापित किया गया था जिसका उद्देश्य बिजली बचाना और कार्बन उत्सर्जन कम करना था।

सम्बंधित ख़बरें