शेयर बाजार एक बार फिर गिरावट पर
भोपाल [ महामीडिया] आज 26 मई को सेंसेक्स 100 अंक की गिरावट के साथ 76,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 10 अंकों की गिरावट है। आज के कारोबार में बैंकिंग और फार्मा शेयरों में बिकवाली है। शेयर बाजार में गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी, और विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली है।