नवीनतम
तृणमूल कांग्रेस के एक और सांसद ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली (महामीडिया): ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में टूट जारी है। गुरुवार को एक और राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने इस्तीफा दे दिया है। पिछले चार दिनों में तीन राज्यसभा सांसद ममता को छोड़कर जा चुके हैं। एक दिन पहले सुष्मिता देव ने भी रिजाइन किया था। वहीं 8 जून को सुखेंदु रे भी पार्टी और सांसद की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं।
अब तक TMC के लोकसभा में 28 में से 20 और राज्यसभा में 13 में से 3 सांसद यानी कुल 23 सांसद टूट चुके हैं। वहीं 3 जून को बंगाल के 80 में से 58 TMC विधायक अलग गुट बना चुके हैं।
इन विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाने के लिए स्पीकर को पत्र दिया था। ऋतब्रत ने बुधवार को कहा कि हमारे पास 64 विधायक हैं। बाकी के 6 विधायक भी स्पीकर को चिट्ठी सौंपेंगे। उधर बुधवार को बगावत करने वाले लोकसभा सांसदों की लिस्ट सामने आई।