राजस्थान से भाजपा दो और कांग्रेस ने एक राज्यसभा सीट पर जीती

राजस्थान से भाजपा दो और कांग्रेस ने एक राज्यसभा सीट पर जीती

जयपुर  (महामीडिया): राजस्थान से राज्यसभा के लिए तीन उम्मीदवार बृहस्पतिवार को निर्विरोध चुने गए। 2 सीटों पर भाजपा के सतीश पूनिया, अलका गुर्जर और 1 सीट पर कांग्रेस के नीरज डांगी ने जीत दर्ज की है। 
तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। नामांकन वापस लेने की समयसीमा समाप्त होने के बाद कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं बचा था।

विधानसभा सचिव और चुनाव अधिकारी ने तीनों उम्मीदवारों के निर्वाचन सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं। राज्यसभा चुनावों के लिए 18 जून को वोटिंग होनी थी, लेकिन तीन सीटों पर तीन ही उम्मीदवार होने के कारण वोटिंग की जरूरत नहीं पड़ी। तीनों सांसदों का कार्यकाल जून 2032 तक रहेगा।

कांग्रेस राज के दौरान राज्यसभा चुनावों के दौरान कड़ा मुकाबला होने के कारण विधायकों की बाड़ेबंदी की गई थी, लेकिन इस बार ऐसी जरूरत नहीं पड़ी। राज्यसभा की तीनों सीटों पर संख्या बल के हिसाब से 2 पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस की जीत के समीकरण थे।

सम्बंधित ख़बरें