किसानों के कल्याण और समृद्धि के लिये सरकार प्रतिबद्ध: मोदी

किसानों के कल्याण और समृद्धि के लिये सरकार प्रतिबद्ध: मोदी

नई दिल्ली (महामीडिया): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के कल्याण को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि पिछले 12 वर्षों में उनकी सरकार ने कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, बेहतर वित्तीय सहायता और बाजार से जोड़ने के लिए अनेक सुधारात्मक कदम उठाए हैं, जिससे किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिली है।

श्री मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर '12 वर्ष किसान समृद्धि' अभियान के तहत गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि किसानों को आधुनिक कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराने पर उनकी सरकार का लगातार जोर रहा है। ड्रोन तकनीक, सॉयल हेल्थ कार्ड तथा प्राकृतिक खाद को बढ़ावा देने वाले अभियानों से किसानों को फसल उत्पादकता बढ़ाने और टिकाऊ खेती अपनाने में सहायता मिल रही है।

सम्बंधित ख़बरें