मप्र में 1 अगस्त से बस सेवा हो जाएगी सस्ती

मप्र में 1 अगस्त से बस सेवा हो जाएगी सस्ती

भोपाल (महामीडिया):  मध्य प्रदेश के लोगों को 1 अगस्त से बड़ी राहत मिलने जा रही है। राज्य सरकार की ‘सुगम बस सेवा’ का नया किराया फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है, जिसके तहत बसों का सफर 200 रुपये तक सस्ता हो जाएगा। इस योजना के पहले चरण में इंदौर को मुख्य केंद्र बनाया गया है, जहां से प्रदेश के विभिन्न बड़े शहरों और जिलों के लिए कुल 250 बसें संचालित की जाएंगी।

इनमें से 50 बसें अंतर्राज्यीय होंगी, जिससे दूसरे राज्यों का सफर भी काफी किफायती हो जाएगा। परिवहन विभाग ने नया किराया तय करने के लिए 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर का बेसिक फेयर फॉर्मूला लागू किया है, यानी यात्रियों को हर 100 किलोमीटर की दूरी के लिए सिर्फ 125 रुपये चुकाने होंगे।

नई व्यवस्था के बाद मध्य प्रदेश में बस यात्रा पड़ोसी राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात की तुलना में काफी सस्ती हो जाएगी। लंबी दूरी में भारी बचत: ग्वालियर या जबलपुर जैसे लंबे रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को एक तरफ के टिकट पर सीधे 200 से 400 रुपये तक की बड़ी बचत होगी। परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने इसे सरकार का एक बेहद अहम प्रोजेक्ट बताया है।

सम्बंधित ख़बरें