कर्नाटक: खरगे समेत चार उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

कर्नाटक: खरगे समेत चार उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

बेंगलुरु(महामीडिया): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत चार उम्मीदवारों को बृहस्पतिवार को कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इनमें एक भाजपा उम्मीदवार हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। निर्वाचित उम्मीदवारों के नाम:मल्लिकार्जुन खरगे (कांग्रेस)पवन खेड़ा (कांग्रेस)मंसूर अली खान (कांग्रेस)प्रोफेसर एम. नागराज (भारतीय जनता पार्टी).

राज्य से मौजूदा चार राज्यसभा सदस्यों - इरन्ना कडाडी और नारायण कोरागाप्पा (दोनों भाजपा से), कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी. देवेगौड़ा - का कार्यकाल 25 जून को खत्म हो रहा है और इन रिक्त पदों को भरने के लिए चुनाव की घोषणा की गई थी।

सम्बंधित ख़बरें