चातुर्मास आज से शुरू
भोपाल [ महा मीडिया] चातुर्मास आज 25 जुलाई 2026 (देवशयनी एकादशी) से शुरू हो गया है और यह 20 नवंबर 2026 (देवउठनी एकादशी) तक रहेगा। इस चार महीने की अवधि में भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं। देवशयनी एकादशी के दिन से जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु क्षीरसागर में चार महीने के लिए योग निद्रा में लीन हो जाते हैं ।भगवान के सोने के बाद से ही सभी प्रकार के मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि थम जाते हैं।