वित्त मंत्री ने मुकदमेबाजी प्रबंधन रणनीति की समीक्षा पर जोर दिया

वित्त मंत्री ने मुकदमेबाजी प्रबंधन रणनीति की समीक्षा पर जोर दिया

भोपाल [ महा मीडिया] 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि आयकर विभाग द्वारा लंबित मामलों को निपटाने की रफ्तार अभी भी अपर्याप्त है। उन्होंने केंद्रीय प्रत्यक्ष  कर बोर्ड से मुकदमेबाजी प्रबंधन रणनीति की समीक्षा करने का आग्रह किया है। हालांकि आयकर विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2026 में 2.24 लाख अपीलों का रिकॉर्ड निस्तारण किए जाने के बाद लंबित पहली अपीलों में 34,000 से अधिक की कमी आई है लेकिन लंबित अपीलों की संख्या अभी भी 5.4 लाख है। आयकर दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि 1.79 लाख नई अपीलों के मुकाबले 2.24 लाख अपीलों का निस्तारण करने से लंबित मामलों में कमी आई है लेकिन शेष बैकलॉग अभी भी बहुत अधिक है।

सम्बंधित ख़बरें