नवीनतम
सेबी ने बीस लोगों पर करोड़ों का जुर्माना लगाया
भोपाल [ महा मीडिया]
सेबी ने ‘फ्रंट रनिंग’ ट्रेड के आरोपों पर ऐक्सिस म्युचुअल फंड के पूर्व चीफ डीलर वीरेश जोशी पर सात साल के लिए प्रतिभूति बाजार में प्रतिबन्ध लगा दिया है । उन पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।सेबी ने इस मामले से जुड़े 20 अन्य लोगों पर भी 3 से 7 साल तक का प्रतिबंध और 10 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया है। बाजार नियामक ने इस मामले में एक अंतरिम आदेश और कारण बताओ नोटिस जारी किया था। आदेश में कहा गया है कि अंतरिम आदेश के बाद से प्रतिबंध की जो अवधि बीत चुकी है उसे अंतिम आदेश में दिए गए प्रतिबंध के निर्देशों के तहत कम किया जाएगा।