जंतर-मंतर से अभी तक 200 से अधिक संदिग्ध लोग गिरफ़्तार
भोपाल [ महा मीडिया] दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान फेशियल रिकग्निशन सिस्टम [ FRS ] से यह बात सामने आई है कि भीड़ में अपराधिक पृष्ठभूमि के 2,500 से ज्यादा लोग शामिल थे। हालांकि ढाई हजार लोगों पर सीधे मामले दर्ज होने की बात गलत है पुलिस ने इस हिंसा और झड़पों के संबंध में अब तक लगभग 15 एफआईआर दर्ज की हैं और 200 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। प्रदर्शन के दौरान बलवे, सरकारी काम में बाधा और पुलिस पर हमलों के चलते कुल 15 से अधिक एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। झड़पों में 100 से अधिक पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं तथा कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पेपर लीक के बाद से अभी तक हुए सुधारों की रिपोर्ट मांगी है । सुप्रीम कोर्ट ने अब तक मामले में हुई जांच के बारे में बताने के लिए भी कहा है । सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच तीसरे दौर की बातचीत आज शनिवार दोपहर 3.30 बजे होगी।