'स्टारशिप' रॉकेट की टेस्ट उड़ान सफल
भोपाल [ महा मीडिया] दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप की टेस्ट उड़ान सफल रही है। इस मिशन में स्टारशिप के अपर स्टेज ने हिंद महासागर में लैंड किया जबकि इसके बूस्टर ने मैक्सिको की खाड़ी में लैंडिंग की।स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट (ऊपरी हिस्सा) और सुपर हैवी बूस्टर (निचला हिस्सा) को कलेक्टिवली 'स्टारशिप' कहा जाता है। इस व्हीकल की ऊंचाई 403 फीट है। ये पूरी तरह से रीयूजेबल है।स्टारशिप ने टेक्सास के दक्षिणी छोर पर स्थित ‘स्टारबेस’ से भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब 4 बजे उड़ान भरी थी। यह टेस्ट 1 घंटे 3 मिनट का था। इस टेस्ट की सफलता स्पेसएक्स और नासा दोनों के लिए बेहद जरूरी थी। अगले साल नासा की मून लैंडिंग इसी पर निर्भर है। इस मिशन में स्टारशिप ने पहली बार नए वर्जन के 20 स्टारलिंक V3 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में तैनात किया। स्पेसएक्स ने सभी 20 टेस्ट सैटेलाइट्स से संपर्क स्थापित कर लिया है। इस दौरान रॉकेट ने अंतरिक्ष में लगभग एक घंटे की यात्रा की और हिंद महासागर में सुरक्षित लैंडिंग की।