गुजरात में बाढ़ प्रभावित चालीस हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

गुजरात में बाढ़ प्रभावित चालीस हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

भोपाल [ महा मीडिया] 

गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक बाढ़ प्रभावित इलाकों से 40,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। गुजरात में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण अब तक 31 लोगों की जान जा चुकी है। दक्षिण गुजरात के वलसाड और नवसारी जिलों में स्थिति सबसे गंभीर बनी हुई है।हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। अहमदाबाद में आज सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। 

सम्बंधित ख़बरें