अब एफएम रेडियो स्टेशनों का बीस प्रतिशत कंटेंट स्थानीय भाषा में होगा
भोपाल [ महा मीडिया]
अब प्राइवेट एफएम रेडियो स्टेशनों को यह सुनिश्चित करना होगा कि रोजाना के प्रसारण का कम से कम 20 प्रतिशत भाग स्थानीय भाषा में हों। इससे स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और लोक संगीत को बढ़ावा मिलेगा।सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने बताया कि प्राइवेट एफएम रेडियो नीति का उद्देश्य स्थानीय कंटेंट को बढ़ावा देना है जिसमें स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और लोक संगीत पर आधारित कार्यक्रम शामिल हैं। इस नीति के तहत हर प्रसारक को यह सुनिश्चित करना होता है कि उसके रोजाना के प्रसारण कंटेंट का कम से कम 20 प्रतिशत भाग शहर की स्थानीय भाषा में हो।