नवीनतम
चीन के लाइनशाइन सुपरकंप्यूटर दुनिया का शीर्ष कंप्यूटर बना
भोपाल [ महामीडिया]
चीन ने सुपरकंप्यूटिंग की वैश्विक दौड़ में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए दुनिया के सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर का खिताब फिर से अपने नाम कर लिया है। साल 2017 के बाद पहली बार किसी चीनी सुपरकंप्यूटर ने प्रतिष्ठित टॉप 500 रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। चीन के शेनझेन स्थित ‘लाइनशाइन’ सुपरकंप्यूटर ने अमेरिकी ‘एल कैपिटन’ को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर बनने का गौरव प्राप्त किया है। चीन के राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग केंद्र में स्थापित लाइनशाइन की कंप्यूटिंग क्षमता 2.198 एक्साफ्लॉप्स है। यह प्रति सेकंड दो क्विंटिलियन (10 की घात 18) से ज्यादा गणनाएं करने में सक्षम है। अमेरिका की कैलिफोर्निया स्थित लॉरेंस लिवरमोर नेशनल लेबोरेटरी का एल कैपिटन अब दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इसके बाद टेनेसी और इलिनॉय की राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं में उपलब्ध दो अन्य अमेरिकी सुपरकंप्यूटर तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। वहीं जर्मनी का जुपिटर सुपरकंप्यूटर पांचवें स्थान पर पहुँच गया है।