म.प्र.में सब्जी उत्पादन का नया कीर्तिमान
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. ने सब्जी उत्पादन ने पिछले चार वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2022-23 में जहां कुल उत्पादन 236.41 लाख मीट्रिक टन था, वहीं वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर 257.99 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया। अर्थात मात्र चार वर्षों में लगभग 21.58 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि दर्ज की गई। इस शानदार उछाल के साथ म.प्र. अब सब्जी उत्पादन में देश के टॉप 3 राज्यों में शामिल हो गया है। म.प्र. देश में टमाटर उत्पादन में पहले स्थान पर है।