निर्जला एकादशी पर हजारों श्रद्धालुओं ने माँ नर्मदा में डुबकी लगाई

निर्जला एकादशी पर हजारों श्रद्धालुओं ने माँ नर्मदा में डुबकी लगाई

भोपाल [ महामीडिया] अनूपपुर जिले में ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी (भीमसैनी ग्यारस) के अवसर पर गुरुवार को नर्मदा नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। निर्जला एकादशी पर मध्य प्रदेश के अनूपपुर स्थित अमरकंटक में लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने माँ नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई। रामघाट, कोटितीर्थ कुंड और पुष्कर बांध जैसे प्रमुख स्नान स्थलों पर भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।रामघाट, आरंडी संगम और कोटितीर्थ कुंड पर तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। स्थानीय क्षेत्रों के अलावा शहडोल, बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के हिस्सों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान से भी श्रद्धालु पहुंचे।

सम्बंधित ख़बरें