भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त पर बंद
भोपाल [ महामीडिया] 25 जून 2026 को भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 109 अंक की तेजी के साथ 77,100 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 34 अंकों की तेजी रही। आज के कारोबार में ऑटो और FMCG शेयरों में खरीदारी रही जबकि निफ्टी मेटल और IT में ज्यादा बिकवाली रही।