मंदसौर सड़क हादसे में औरंगाबाद के चार लोगों की मौत

मंदसौर सड़क हादसे में औरंगाबाद के चार लोगों की मौत

भोपाल [ महामीडिया] दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर मंदसौर जिले के ग्राम तितरोद के पास तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में महाराष्ट्र के औरंगाबाद क्षेत्र के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायल हैं। गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे बजे एक्सप्रेस वे पर मंदसौर जिले के ग्राम तितरोद के पास हादसा हुआ। महाराष्ट्र के औरंगाबाद क्षेत्र से कार(एमएच 20 जीई 7359) में सवार छह लोग कोटा की तरफ जा रहे थे। कार की गति काफी तेज थी और आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दूसरे वाहन चालकों और आसपास के ग्रामीणों ने मौके से घायलों ओर मृतकों को बाहर निकाला। सभी घायल और मृतक कार में बुरी तरह से फस गए थे।

सम्बंधित ख़बरें