बांग्लादेशी नागरिकों के लिए भारतीय पर्यटक वीजा सेवाएं फिर शुरू
भोपाल [ महामीडिया] भारत ने बांग्लादेशी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा सेवाएं दो साल बाद फिर से शुरू करने की घोषणा की है। भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि 28 जून 2026 से बांग्लादेश में पांच भारतीय वीजा आवेदन केंद्रों पर पर्यटक वीजा के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। टूरिस्ट वीजा के आवेदन ढाका, राजशाही, चिटगांव, सिलहट और खुलना स्थित केंद्रों पर जमा किए जा सकेंगे। मेडिकल वीजा और मानवीय आधार पर जरूरी मामलों के लिए वीजा जारी करने की मौजूदा व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी।