गुजरात में एक हजार करोड़ से अधिक की कोकीन जब्त
भोपाल [ महामीडिया] तटरक्षक बल की टीम ने गुजरात के कच्छ के समुद्री मार्ग पर कार्रवाई करते हुए करीब 115 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1,150 करोड़ रुपए आंकी गई है।जांच में सामने आया है कि कोकीन की यह खेप दक्षिण अमेरिकी देशों से पाकिस्तान के रास्ते भारत लाई जा रही थी।कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।