म.प्र.के किसानों को दिन में बिजली मिलेगी

म.प्र.के किसानों को दिन में बिजली मिलेगी

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि आगामी रबी सीजन में प्रदेश के किसानों को सिंचाई के लिए दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार का यह निर्णय किसानों को रात में खेतों पर जाकर सिंचाई करने की परेशानी से राहत देने के साथ-साथ कृषि कार्यों को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगा।

सम्बंधित ख़बरें