भारतीय शेयर बाजार 444 अंकों की बढ़त पर बंद

भारतीय शेयर बाजार 444 अंकों की बढ़त पर बंद

भोपाल [ महा मीडिया] घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन मजबूती के साथ कारोबार समाप्त किया। एफएमसीजी, रियल्टी, बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में जोरदार खरीदारी के दम पर प्रमुख सूचकांकों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई।निफ्टी 140.10 अंक  की बढ़त के साथ 24,005.85 पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स 443.97 अंक  चढ़कर 76,922.64 के स्तर पर बंद हुआ।Eternal, Adani Enterprises और Nestle India सबसे अधिक बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे। व्यापक बाजार की बात करें तो निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांक क्रमशः 0.34 फीसदी और 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सम्बंधित ख़बरें