भ्रामक विज्ञापनों को लेकर दो कंपनियों पर एक-एक लाख का जुर्माना
भोपाल [ महामीडिया] सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने खाने-पीने के सामानों पर '100%' शुद्धता का भ्रामक दावा करने वाली दो कंपनियों पर ₹1-1 लाख का जुर्माना लगाया है। यह स्टोरिया फूड्स एंड बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड और इंग्लिश ओवन ब्रेड बनाने वाली कंपनी मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज लिमिटेड है।अथॉरिटी ने जांच में पाया कि इन कंपनियों ने अपने विज्ञापनों और पैकेट पर 100% शब्द का इस्तेमाल इस तरह किया जो उनके प्रोडक्ट्स की असली सामग्री (कंपोजीशन) से बिल्कुल अलग था। अथॉरिटी ने दोनों कंपनियों को अपने प्रोडक्ट पैकेजिंग, वेबसाइट और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से इन भ्रामक दावों को हटाने का निर्देश दिया है।