अमेरिका के ट्रेनिंग वीजा प्रोग्राम में धोखाधड़ी का खुलासा

अमेरिका के ट्रेनिंग वीजा प्रोग्राम में धोखाधड़ी का खुलासा

भोपाल [ महामीडिया] अमेरिकी एजेंसियों ने ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग वीजा प्रोग्राम में बड़े स्तर पर कथित धोखाधड़ी का खुलासा किया है।जांच में हजारों विदेशी छात्र और कई संदिग्ध कंपनियां रडार पर आई हैं। जांच के दौरान अधिकारियों को कई ऐसे दफ्तर मिले जो पूरी तरह खाली थे। कुछ जगहों पर बंद इमारतें, फर्जी ऑफिस और आवासीय मकानों को कंपनी का कार्यस्थल दिखाया गया था। इन कंपनियों ने सैकड़ों विदेशी छात्रों को नौकरी देने का दावा किया, जबकि उनके वास्तविक कारोबार का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। लायन्स ने कहा कि OPT प्रोग्राम का उद्देश्य छात्रों को सीमित अवधि के लिए व्यावहारिक कार्य अनुभव देना था लेकिन अब इसका दुरुपयोग 'अनियंत्रित गेस्ट वर्कर पाइपलाइन' की तरह किया जा रहा है।टॉप 25 OPT नियोक्ताओं की जांच में 10 हजार से अधिक विदेशी छात्रों की पहचान हुई है जिनका संबंध संदिग्ध कंपनियों से पाया गया। टेक्सास, वर्जीनिया, जॉर्जिया, इलिनोइस, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, नॉर्थ कैरोलिना और फ्लोरिडा समेत कई राज्यों में छापेमारी की। कई कंपनियां एक ही पते पर रजिस्टर्ड मिलीं जबकि उन स्थानों पर कोई वास्तविक व्यावसायिक गतिविधि नहीं हो रही थी। कुछ मामलों में किराए तक का भुगतान नहीं किया गया था। कई कंपनियों का HR और मैनेजमेंट संचालन भारत से किया जा रहा था। कुछ कंपनियों ने PO बॉक्स और खाली इमारतों को अपना आधिकारिक बिजनेस एड्रेस बताया। जांच में टैक्स चोरी, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और कानूनी विवादों के संकेत भी मिले हैं। 

सम्बंधित ख़बरें