मोदी सहित कई मंत्रियों ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम किया
भोपाल [ महामीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले का आकार काफी कम कर दिया है। प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा के आवश्यक घटकों को बरकरार रखते हुए वाहनों की संख्या में यह कटौती की गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश से ईंधन की खपत कम करने को कहा था। जिसके बाद उन्होंने खुद अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या को कम कर दिया है। मोदी की अपील के बाद कई मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने भी अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या को कम किया है। अपील के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या आधे से भी कम कर दी है। गृहमंत्री के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने ईंधन की बचत के लिए अपने-अपने काफिले में कटौती की है जो की एक मजबूत राष्ट्रीय निर्णय का परिचायक है।