भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट डील हुई
मुंबई [महामीडिया]
भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन हो गया है। उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले की उपस्थिति में यह समझौता हुआ। अब भारत से न्यूजीलैंड भेजे जाने वाले टेक्सटाइल, प्लास्टिक और इंजीनियरिंग गुड्स जैसे सामानों पर कोई एक्सपोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी। जिससे इन श्रम-प्रधान क्षेत्रों को सीधा लाभ होगा। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने इसे 'एक पीढ़ी में एक बार होने वाला समझौता बताया है। वहीं पीयूष गोयल ने इसे भारत-न्यूजीलैंड आर्थिक संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत बताया है।