आप के सात सांसदों का भाजपा में विलय
भोपाल [ महामीडिया] राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के भारतीय जनता पार्टी में विलय को आधिकारिक मंजूरी दे दी। इससे अब भाजपा के 113 सांसद हो गए हैं । इसके साथ ही एनडीए का आंकड़ा 148 पर पहुंच गया है । जिन सात सांसदों का भाजपा में विलय हुआ है उनमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं।